हर साल वही सवाल: इस दिवाली पर क्या दें? मिठाई का डब्बा हर घर में पाँच पड़े होते हैं। चॉकलेट का बॉक्स आधा खुला फेंक दिया जाता है। और Amazon gift card में कोई भाव नहीं लगता।
अमेरिका में बसे हमारे लिए यह और मुश्किल है — दोस्तों को यहीं देना है, और परिवार को भारत भेजना है।
दिवाली के उपहार की असली सोच
परंपरा में दिवाली का उपहार समृद्धि और आरोग्य — दोनों का प्रतीक होता था। इसीलिए धनतेरस पर बर्तन, और भाई दूज पर मिठाई के साथ सूखे मेवे — जो सबसे पहले पौष्टिक थे, मीठे बाद में।
आज यह उलट गया है। और यही वजह है कि दिवाली के बाद हर घर में किसी न किसी का शुगर या पेट खराब होता है।
किसे क्या
ऑफ़िस के सहकर्मी / पड़ोसी
यहाँ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि किसे क्या एलर्जी है, कौन vegan है, कौन डायट पर है — पता नहीं। चाय, मसाले, या हर्बल साबुन सुरक्षित और समझदारी का चुनाव है। साथ में एक छोटा कार्ड — "यह हमारे खेत से" — बात बन जाती है।
माँ-बाप / बुज़ुर्ग
मिठाई नहीं — ज़्यादातर को शुगर या बीपी है। रसायन चूर्ण, अश्वगंधा, या अभ्यंग किट — यह वह चीज़ें हैं जो वह खुद नहीं मंगाते, पर रोज़ इस्तेमाल करते हैं।
भारत भेजना हो तो
यहाँ से भेजना महंगा और स्लो है। भारत के पते पर सीधे ऑर्डर करना सबसे आसान है — हम भारत में भी डिलीवर करते हैं, और दिवाली से 10–12 दिन पहले ऑर्डर कर दें — त्यौहार पर कुरियर पर बोझ रहता है।
➜ दिवाली गिफ्ट हैम्पर देखें
निसर्ग का दिवाली हैम्पर — अपने खेत के ऑर्गेनिक उत्पाद, त्यौहार की पैकिंग में। कोई चीनी का डब्बा नहीं, कोई प्लास्टिक का दिखावा नहीं — ऐसी चीज़ें जो लोग सचमुच इस्तेमाल करते हैं। एक साथ कई पतों पर भेजना हो — हमें लिखिए, हम संभाल लेते हैं। भारत से सीधे, अमेरिका डिलीवरी।
पैकिंग और कस्टम्स
- अमेरिका से भारत या उलटा — सूखे मसाले और चूर्ण आमतौर पर ठीक हैं, ताज़ी चीज़ें नहीं
- मूल सील बंद पैक में रखें — खुला सामान कस्टम्स में अटकता है
- गिफ्ट के साथ रसीद नहीं — पर पैकेज पर सही declaration ज़रूरी है
एक छोटी बात
किसी को हर्बल सप्लिमेंट गिफ्ट करते वक्त याद रखें — अगर वह दवाएँ लेते हैं, गर्भवती हैं, या कोई पुरानी बीमारी है — तो उन्हें पहले अपने डॉक्टर से पूछना चाहिए। साबुन, चाय और मसाले इस मामले में सबसे सुरक्षित उपहार हैं।
संबंधित
दिवाली गिफ्ट हैम्पर · अभ्यंग स्नान किट · हल्दी-चंदन साबुन · सभी उत्पाद
ये खाद्य पूरक/बाह्य उपयोग के उत्पाद हैं, दवाइयाँ नहीं। इन कथनों का मूल्यांकन यू.एस. फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा नहीं किया गया है। किसी रोग के निदान, उपचार, इलाज या रोकथाम के लिए नहीं।